रुचि ड्रोलिया संपादक
भारतीय रेडक्रास सोसायटी, राष्ट्रीय मुख्यालय, नयी दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक – 31/10/2026 को महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड कनखल में महाविद्यालय परिसर एवं कक्षों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी के विशेष अभियान – 6 एवं कायाकल्प गतिविधियों के अंतर्गत जिला स्तर पर स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसमें सफाई के साथ साथ पुरानी एवं अनुपयोगी परिसंपत्तियों को भी चिन्हित किया गया, जिसका निस्तारण दिनांक 04/11/2026 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । रेडक्रास समिति की इंचार्ज डॉ प्रेरणा पाण्डेय ने सम्पूर्ण कार्यवाही का संचालन सफलतापूर्वक किया । छात्राओं के मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शशि प्रभा एवं महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएं प्रो0 प्रीति आत्रेय, श्रीमती यासमीन अमीर, डॉ राखी सिंह, डा0 निभा राठी, सुप्रिया झा, सुश्री खुशी चौहान, सुश्री रीतु रानी, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती अनुराधा चौधरी, श्री अंकित गोइल, श्री श्रीकान्त श्री शुभम लोधा, श्री विनीत कुमार, श्री बिजेंद्र सिंह व श्रीमती सीमा रानी उपस्थित रहें।
