*रजत जैन बने कांग्रेस विचार विभाग के जिला महानगर हरिद्वार के अध्यक्ष*
*हरिद्वार।* उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्री रजत जैन को कांग्रेस विचार विभाग का जिला महानगर हरिद्वार का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी की ओर से 27 नवंबर 2026 को जारी पत्र में यह नियुक्ति की गई है।
पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक रुचि को देखते हुए रजत जैन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा व्यक्त की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
नियुक्ति पत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, विचार विभाग के चेयरमैन श्री प्रवीण डावर और प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप काम करने का आह्वान किया गया है।
रजत जैन की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की
