अगम शर्मा संपादक
कावड़ शिविर के समापन अवसर पर नैंसी वर्मा को महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान
सहारनपुर, 10 अगस्त 2026।
माँ शाकम्भरी सेवा मण्डल ट्रस्ट द्वारा आयोजित चतुर्थ कावड़ सेवा शिविर 2026 का आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान शिवभक्तों की सेवा, भोजन, जलपान, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं में संगठन के पदाधिकारियों एवं सेवा सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
समापन अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा शर्मा जी की सहमति से नैंसी वर्मा को महिला जिलाध्यक्ष, सहारनपुर के पद पर नियुक्त किया गया। उनका नियुक्ति पत्र वरिष्ठ सेवा सदस्य ममता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री विनायक ठाकुर जी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज एवं धर्म की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
वहीं, कावड़ सेवा शिविर के दौरान समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राजेश कुमार, मोनू शर्मा एवं सनेश कुमार जी को सम्मानित किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा में इन सभी का योगदान सराहनीय रहा और इनके सेवा कार्य अन्य सदस्यों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि “सेवा ही हमारा धर्म है” के संकल्प के साथ माँ शाकम्भरी सेवा मण्डल ट्रस्ट आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को निरंतर गति देता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों, सेवा सदस्यों, सहयोगियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
माँ शाकम्भरी सेवा मण्डल ट्रस्ट
सेवा ही हमारा धर्म है।
