विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
संस्कृत प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मैदान उपलब्ध कराने को लेकर समिति ने की मुलाकात
हरिद्वार। संस्कृत छात्र संघ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली संस्कृत प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की तैयारियों को लेकर आज समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मैदान उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण मुलाकात की।
इस अवसर पर संस्कृत छात्र संघ सेवा समिति के संरक्षक रितेश शर्मा जी, अध्यक्ष संजय बोहरा जी, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा जौंशारी जी, यमुनोत्री धाम के पुजारी अंकित उनियाल जी, कुलपुरोहित प्रवीण जोशी जी, करण पंत जी एवं प्रेमलाल जी ने पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी एवं महामंत्री किसान एकता मंच उत्तराखंड दर्पण सिंह बोरा जी से मुलाकात कर संस्कृत प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मैदान उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्कृत प्रीमियर लीग के माध्यम से संस्कृत विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। लीग के आगामी तीसरे सीजन को और भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए उपयुक्त मैदान की आवश्यकता है।
इस दौरान दर्पण सिंह बोरा जी ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि संस्कृत प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मैदान उपलब्ध कराने में उनकी ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने वाले ऐसे सकारात्मक आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग एवं आश्वासन के लिए दर्पण सिंह बोरा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से संस्कृत प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन और अधिक सफल एवं भव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
