विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
यातायात पुलिस हरिद्वार
दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
आज दिनांक 13.11.2026 को निदेशालय यातायात, देहरादून के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव के निर्देशन मैं व पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री विपेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में दोपहिया वाहन पर चालक एवं पीछे बैठने वाले (पिलियन राइडर) दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात निरीक्षक संदीप सिंह नेगी द्वारा बताया गया भविष्य में स्कूलों और चौराहों पर जागरूकता अभियान के साथ-साथ हेलमेट न पहने वालों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जाएगी।
