आकाश गोस्वामी जिला संवाददाता हरिद्वार
हर की पौड़ी चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में 40–50 भिक्षुकों को भेजा गया भिक्षुक गृह
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी क्षेत्र को भिक्षुक मुक्त एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में हर की पौड़ी चौकी पुलिस द्वारा सराहनीय पहल की गई। चौकी प्रभारी अंशुल जी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में मौजूद करीब 40 से 50 भिक्षुकों को चिन्हित कर भिक्षुक गृह भेजने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस द्वारा भिक्षुकों से बातचीत कर उन्हें समझाया गया तथा उन्हें उचित आश्रय एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिक्षुक गृह भेजा गया। चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था एवं स्वच्छता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से हर की पौड़ी क्षेत्र की व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को भी सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा।
हर की पौड़ी चौकी पुलिस की इस मानवीय एवं जनहितकारी पहल की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की।
