विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने आज सावक मंच की युवा विंग सावक मंच युवा मोर्चा की जिला, शहर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा
सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने आज सावक मंच की युवा विंग सावक मंच युवा मोर्चा की जिला, शहर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि सावक मंच में काफी समय से युवा साथी जुड़े हुए हैं जो बहुत प्रतिभाशाली, कर्मठ, ईमानदार एवं व्यवहार कुशल है उन्होंने कहा कि ऐसे नौजवान साथियों को उनकी योग्यता के अनुसार संगठन में दायित्व प्रदान करना समाज हित एवं संगठन हित दोनों के लिए लाभदायक है उन्होंने कहा कि कुछ प्रतिभाशाली साथियों को आज और बाकी बचे प्रतिभाशाली साथियों को उनकी योग्यता अनुसार नवरात्रों में दायित्व प्रदान किए जाएंगे!
उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए उनसे सदैव जनहित में तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक संस्कृति एवं गरिमा के अनुरूप रचनात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्य करने का आह्वान किया! उन्होंने कहा काफी समय से अपनी योग्यता के अनुसार पूर्ण निष्ठा और लगन से हमसे जुड़कर सावक मंच को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले साथियों को नवरात्रों में जिला, शहर महिला विंग सहित समस्त पदों पर नियुक्त करते हुए पदाधिकारियो की घोषणा कर दी जाएगी!
