विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
*यातायात पुलिस हरिद्वार*
*सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम*
*हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान, अब सुरक्षित होगा हर कदम*
*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का RPH HEALTH CARE PVT LTD कंपनी सिडकुल के लगभग 50 कर्मचारियो एवं अधिकारियों ने लिया सुरक्षित सफर का संकल्प*
*मिशन सेफ हरिद्वार: पुलिस और जनता का हाथ, सड़क सुरक्षा के साथ*
दिनांक 29 सितम्बर 2026 को यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात महोदय के निर्देश पर निरीक्षक यातायात श्री संदीप नेगी द्वारा यातायात पुलिस की टीम गठित की गई जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान Ad Tsi प्रदीप कुमार सिंह द्वारा RHP HEALTH CARE PVT LTD कंपनी सिडकुल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर RHP HEALTH CARE कम्पनी सिडकुल के कर्मचारियों को निम्न जानकारी प्रदान की गई—
1. दोपहियावाहन चलाते समय हेलमेट पहनने
2. चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करना
3. वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाने
4. सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
5. ट्रैफिक साइन ट्रैफिक सिग्नल लाइट गोल्डन ऑवर गुड्स सेमीरिटन आदि अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
6. यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी वैन के माध्यम से भी दुर्घटना से संबंधित कई विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। एवं कार्यक्रम के अंत में कंपनी के कर्मचारियों को रोड सेफ्टी वैन द्वारा यातायात पुलिस के द्वारा जो रोड सेफ्टी से संबंधित कार्यवाही की जाती है उसके विषय में विस्तार पूर्वक समझाया जा
RHP HEALTH CARE कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया गया तथा हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का श्री विमल रणकोटी GM द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री सुनील दीक्षितHR श्री वैश अली सेफ्टी ऑफिसर श्री अरविंद सिंह GM ऑपरेशन एवं श्री कमलेश जी रिप्रेजेंटेटिव हिंदुस्तान युनिलीवर मौके पर मौजूद रहे।
