रुचि ड्रोलिया संपादक
“महिला विद्यालय डिग्री कालेज, सती कुण्ड, कनखल में छात्रा संघ चुनाव मतदान सफलता पूर्वक सम्पन्न”
आज 30 सितम्बर 2026 को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्रा संघ चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव हेतु महिला विद्यालय डिग्री कालेज की समस्त प्रवक्ताओं तथा कर्मचारियों सहित छात्राये महाविद्यालय प्रांगण में प्रातः 09:30 बजे उपस्थित हो गये। मतदान की पूर्ण प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय की सचिव डा० वीणा शास्त्री जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सम्पूर्ण छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया में प्रमुख चुनाव अधिकारी के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० शशी प्रभा ने छात्र संघ चुनाव का निर्देशन किया। इस दौरान पूर्ण चुनाव प्रक्रिया छात्र कल्याण परिषद समिति की मुख्य चुनाव अधिकारी डा० राखी सिंह व डा० निभा राठी द्वारा संचालित की गई। मतदान प्रक्रिया में श्रीमती रेखा पुरोहित, प्रधानाचार्या, शकुन्तला शास्त्री महिला इन्टर कालेज, सती कुण्ड, हरिद्वार एवं डा० विशाखा कुमार, निदेशक, मूलचन्द शास्त्री स्कूल, सतीकुण्ड, हरिद्वार ने वाह्य पर्यवेक्षक व डा० अल्पना शर्मा ने आन्तरिक पर्यवेक्षक के कार्य का निवर्हन किया। श्रीमती शिखा गुप्ता, सुश्री निशा द्वारा छात्राओं की पहचान प्रवेश रसीद तथा प्रवेश पत्र द्वारा करके प्रवेश सूची से मिलान की गयी। मतपत्र वितरित करते हुए श्रीमती अनुराधा चौधरी व सुश्री रीतू रानी द्वारा छात्राओं को चिन्हित किया गया। प्रो० प्रीति आत्रेय, श्रीमती यासमीन अमीर व श्रीमती अनुराधा शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने अपने मतपत्र बॉक्स में डाले व पूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी। छात्राओं को व्यवस्थित ढंग से मतदान कक्ष में प्रवेश व निकास का कार्य श्री अंकित गोइल, श्री श्रीकांत, श्री शुभम लोधा, श्री विनीत कुमार, श्री बिजेन्द्र सिंह, श्रीमती सीमा रानी द्वारा किया गया। छात्रा संघ चुनाव में समस्त शिक्षण व शिक्षणेतर कर्मचारियों ने पूर्ण उत्तरदायित्व का निवर्हन बहुत ही संयमित व अनुशासित तरीके से किया। चुनाव प्रक्रिया में छात्राओं द्वारा अपने मताधिकार प्रयोग के प्रति अति उत्साह देखा गया। अपराह्न 12:30 बजे तक मतदान का कार्य पूर्ण कर लिया गया। मतगणना का कार्य प्रो० प्रीति आत्रेय, श्रीमती यासमीन अमीर, डा० प्रेरणा पाण्डेय, डा० राखी सिंह, डा० निभा राठी, श्रीमती अनुराधा शर्मा द्वारा किया गया तथा मतपरिणाम मुख्य चुनाव अधिकारी डा० राखी सिंह व डा० निभा राठी को सौपे गये। प्रो० शशी प्रभा ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर कावेरी बी०ए० तृतीय सेमे०, सचिव पद पर बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की संजना, कोषाध्यक्ष पद पर जाहन्वी बी०ए० तृतीय सेमे० निविरोध निर्वाचित हुयी। उपाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, सहसचिव पद हेतु निर्वाचन हुआ।
जिनमें उपाध्यक्ष पद पर बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की आदिका त्यागी को 114 बोट प्राप्त हुए प्रथम सेमेस्टर की आरती शर्मा को 27 वोट मिले और विजयलक्ष्मी प्रथम सेमेस्टर की ही 44 और 9 वोट निरस्त हुए। सहसचिव पद पर बी०ए० पंचम सेमे० तराना को 116 वोट प्राप्त हुए. बी०ए० ए० प्रथम सेमेस्टर की सोमिया का 75 वोट प्राप्त हुए और 03 मत निरस्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बी०ए० पचम सेमेस्टर की गंगा को 104 वोट मिले जबकि प्रथम सेमे० की पलक को 53 मत व रिदा प्रवीन को 33 मत प्राप्त हुए और कुल 4 मत निरस्त हुए। कुल 194 छात्राओं ने मतदान में प्रतिभाग किया। कार्यकारिणी सदस्यों में बी०ए० तृतीय सेमे० की रिया, रेनू, ताबिन्दा, बी०ए० प्रथम सेमे० की सुप्रिया अग्निहोत्री, छाया, वेदांशी शर्मा को मनोनीत किया गया। चयनित छात्राओं को महाविद्यालय की सचिव डा० वीणा शास्त्री ने बधाई दी और छात्राओं की उपस्थिति की प्रशंसा करते हुए प्राध्यापिकाओं व समस्त शिक्षणेतर कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। श्री शीशराम मैमोरियल ट्रस्ट के सचिव श्री अशोक शास्त्री जी ने छात्रा संघ चुनाव में छात्राओं की प्रतिभागिता को देखते हुए छात्रा संघ चुनाव की सराहना की और कहा कि यह छात्राओं में प्रजातान्त्रिक मूल्यों को स्थापित करने में सहायक होते हैं। वाह्य पर्यवेक्षक डा० विशाखा कुमार, निदेशक, मूलचन्द शास्त्री स्कूल, सतीकुण्ड, हरिद्वार ने छात्राओं के द्वारा की गई चुनाव व्यवस्था को अत्यन्त चुस्त एवं पारदर्शी बताया। श्रीमती रेखा पुरोहित, प्रधानाचार्या, शकुन्तला शास्त्री महिला इन्टर कालेज, सती कुण्ड, हरिद्वार ने चुनाव प्रक्रिया में लगे हुए समस्त सदस्यों के लिए कहा कि उन्होने टीमवर्क के साथ निष्पक्षता से दायित्व निवर्हन किया। आन्तरिक पर्यवेक्षक डा० अल्पना शर्मा निदेशक स्ववित्तपोषित ने चुनाव को निष्पक्ष, सुचारू एवं पारदर्शिता से सम्पन्न बताया। प्राचार्या प्रो० शशी प्रभा ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए चुनाव के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की और छात्राओं के अनुशासन व संयम की सराहना की. साथ ही छात्राओं ने महाविद्यालय को नयी ऊचाईयों पर ले जाने की जो इच्छायें जाहिर की हैं उनकी सराहना की। अपराहन 2:00 बजे नवनिर्वाचित छात्र संघ को सचिव डा० वीणा शास्त्री द्वारा शपथ ग्रहण कराते हुए उनके दायित्वों से परिचित कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा० राखी सिंह व डा० निभा राठी ने सभी प्रवक्ताओं, समस्त शिक्षणेतर कर्मचारियों व छात्राओं के सहयोग की प्रशंसा की और उन्हें वर्ष 2026-27 के चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये अपना आभार व्यक्त किया।
प्रो० शशी प्रभा, प्राचार्या
