रुचि ड्रोलिया संपादक
उत्तराखंड रेडक्रॉस के दिशा-निर्देशानुसार (विशेष अभियान-6 एवं कायाकल्प गतिविधि के अंतर्गत)
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज की रेडक्रॉस समिति द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर से 04 नवंबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ प्रेरणा पाण्डेय के निर्देशन में रेडक्रॉस समिति की छात्रों ने महाविद्यालय के परिसर में साफ सफाई की। आज के कार्यक्रम के अंतर्गत रेडक्रॉस समिति की कार्यवाहक प्रो0 प्रीति आत्रेय के निर्देशन में रेडक्रॉस समिति की सदस्यों एवं छात्राओं ने विभिन्न अस्पतालों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर जा कर स्वच्छता से संबंधित बैनर लगाए। साथ ही आम जनता को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति सचेत करने के लिए जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। प्राचार्या प्रो शशि प्रभा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते नशे से दूरी को उज्जवल भविष्य की पहचान बताया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना तथा समाज को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना है। अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों, युवाओं पर इसके नकारात्मक प्रभाव तथा परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रीमती यासमीन अमीर, डॉ राखी सिंह, डा0 निभा राठी, सुप्रिया झा, सुश्री खुशी चौहान, सुश्री रीतु रानी, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती अनुराधा चौधरी, श्री अंकित गोइल, श्री श्रीकान्त श्री शुभम लोधा, श्री विनीत कुमार, श्री बिजेंद्र सिंह व श्रीमती सीमा रानी उपस्थित रहें।
