विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
*एथलेटिक डे ऑफ़ इंडिया मनाया गया*
हरिद्वार- जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकैडमी हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के भीष्म पितामह परम सम्मानित डॉo ललित के भनोट जी के जन्म दिवस को *एथलेटिक डे ऑफ़ इंडिया* के रूप में मनाया गया जिसमें संध्या बेला पर एसोशियेशन के अधिकारी गण एवं संयोगियो के द्वारा विश्व प्रसिद्ध प्राचीन दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पतित पावनी माँ गंगा जी के पावन तट पर दुग्धाभिषेक किया गया और सभी ने माँ गंगा से उनके उनके दीर्घायु होने एवं परिवार सहित सूखी जीवन व्यतीत करने तथा स्वस्थ रह कर एथलेटिक को बढ़ावा देते रहने की कामना करते हुए सभी के द्वारा माँ गंगा को पुष्पांजलि भी अर्पित की गई
प्रातः काल बेला होने वाली गोल्डन माइल रन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम वर्षा के कारण पोस्टपोन कर दिया गया जिसको अब अगस्त माह में खेल दिवस की पूर्व बेला पर आयोजित किया जाएगा इस अक्सर पर डॉo हरि राम आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अरविंद शर्मा जी शिक्षा विभाग के श्री अजय शर्मा जी श्री संजय अरोड़ा जी उपप्रधानाचार्य प्रवीण कुमार त्यागी जी गोरखाली महिला कल्याण समिति (नेपाल)हरिद्वार उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा पांडे जी अकैडमी के अध्यक्ष श्री अरविंद अग्रवाल जी एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी सचिव भारत भूषण राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकुश अक्षय कुमार अंकिता सिंधी पाठशाला की वरिष्ठ खेल शिक्षक श्रीमती ऋतु राठौड़ जी अंजलि योगेंद्र कुमार दीपक कुमार फेरूपुर स्पोर्ट्स अकैडमी लक्सर रोड हरिद्वार आदि सम्मिलित हुए।
