भानु पांडे जिला संवाददाता हरिद्वार
एम्स ऋषिकेश में ऋषिकेश के निवासियों एवं दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु पृथक ओपीडी काउंटर का शुभारंभ
एम्स ऋषिकेश में ऋषिकेश के निवासियों एवं दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु पृथक ओपीडी काउंटर का शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक रूप से पटका पहनाकर एंव गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया।
काउंटर शुरू होते ही लोगों के चेहरों पर जो खुशी और संतोष दिखाई दिया, वह इस पहल की सार्थकता को दर्शाता है। अब स्थानीय एवं पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
