भानु पांडे जिला संवाददाता हरिद्वार
ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की
सभी पदाधिकारीयों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प को और दृढ़ करने को कहा।
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं — आप सभी की ऊर्जा और समर्पण से ही विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी।
