विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
AHTU हरिद्वार द्वारा एक बालक को किया रेस्क्यू तो एक बालक को पिता के किया सुपुर्द
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार ( नवनीत सिंह IPS ) के दिशा निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल ÀHTU सुश्री ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला के प्रभार में ।
जनपद हरिद्वार की AHTU टीम द्वारा
दिनाँक 10/07/2026 को दौराने तलाश गुमशुदा/भौतिक सत्यापन रानीपुर मोड़ क्षेत्र से एक बालक को रेस्क्यू किया जो लावारिश हालत में घूम रहा था। टीम द्वारा बालक से जानकारी ली तो बालक ने मौके पर अपना नाम अभिमन्यु पुत्र संजय उर्फ कल्लू उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम मोहनपुर भगुवाला बिजनौर यूपी बताया ।
बालक को ahtu कार्यालय लाया गया ओर बालक की उचित काउंसलिंग की गई तो बालक ने बताया कि वह घर से नाराज़ होकर बस से हरिद्वार आ गया है।
बालक का चिकित्सा परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति रोशनाबाद हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आदेशानुसार बाल कल्याण समिति के,जब तक कि बालक के परिजनों की जानकारी नहीं हो जाती तब तक बालक उपरोक्त की खुला आश्रय गृह कनखल में आश्रय दिलवाया गया। बालक के परिजनों की तलाश हेतु टीम रवाना की गई।
वहीं टीम द्वार पूर्व में लावारिश रेस्क्यू किए गए बालक करण पुत्र सोनू उम्र 09 वर्ष निवासी ग्राम भूडपुर मेरठ उत्तर प्रदेश को बाद उचित काउंसलिंग एवम् आदेशानुसार बाल कल्याण समिति हरिद्वार के बालक के पिताजी सोनू को सकुशल सुपुर्द किया गया।
टीम
1= हेका0 राकेश कुमार
2= का0 मुकेश कुमार
3= का0 दीपक चन्द
4= म0 का0 शशि बाला
