विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
गुरु का सानिध्य किसी कल्पवृक्ष की छत्र छाया से कम नहीं महंत श्यामसुंदर महाराज,
हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार बंसल। श्री श्याम वैकुंठ धाम, श्यामपुर में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य गुरु भगवान महंत श्री श्यामसुंदर जी महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पावन कल्पवृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य वैकुंठ धाम की प्रेरणा से निर्मित श्री श्याम वैकुंठ धाम अब इस पावन कल्पवृक्ष की स्थापना से और भी अधिक कल्याणकारी एवं भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का पथप्रदर्शक बनेगा। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव महंत श्री श्यामसुंदर जी महाराज ने कहा, “जैसे कल्पवृक्ष भक्तों की मंगलकामनाओं की पूर्ति का प्रतीक माना गया है, वैसे ही श्री श्याम वैकुंठ धाम प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में धर्म, भक्ति, ज्ञान और मोक्ष का दिव्य मार्ग प्रशस्त करेगा। जो साधक श्रद्धा, सेवा और गुरु-भक्ति के साथ इस धाम से जुड़ता है, उसके जीवन में आध्यात्मिक सुख, शांति और परम कल्याण का प्रकाश अवश्य प्रकट होता है।” इस अवसर पर श्री राम निकेतन के महंत स्वामी ज्ञानानंद महाराज तथा भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे
