- विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
-
हरिद्वार में हुआ कावड़2026 मेला प्रारंभ गुरु पूर्णिमा से मेले का हुआ आगाज ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रैफिक वॉलिंटियर्स में संभाली अपनी ड्यूटी पूरे मेला काल में पूरी शिद्दत से करेंगे अपनी ड्यूटी का पालन
- सावन कावड़ मेला हरिद्वार 2026 का आगाज गुरु पूर्णिमा से कावड़ मेला हो गया इस मेले में लाखों की संख्या में कावड़ियों के साथ अन्य तीर्थ यात्री भी मां गंगा का स्नान कर गंगाजल लेकर शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भोलेनाथ का स्नान अभिषेक करेंगे भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, ट्रैफिक वॉलिंटियर्स, और हरिद्वार में क्षेत्रीय स्थानीय एसपीओ बहुत जिम्मेदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह हमेशा की तरह ट्रैफिक वॉलिंटियर्स में महिला वॉलिंटियर्स भी दे रही अपनी सहभागिता इन सभी के द्वारा मेले के अतिरिक्त भी हमेशा शासन प्रशासन को अपना सहयोग मिलता रहता है गुरु पूर्णिमा से ही ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रैफिक वॉलिंटियर्स ने पूरे जनपद में अपना मोर्चा संभाल लिया है इन सब का एक ही सिद्धांत और एक ही वचन है आए हुए तीर्थ यात्री अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचे हरिद्वार ट्रेफिक वॉलिंटियर्स पूरे प्रदेश के अंदर प्रशंसा योग्य कार्य करता है इन वॉलिंटियर्स के द्वारा घायल यात्रियों का उपचार और कुछ यात्रियों को अपने निजी खर्चे पर भी उनके गंतव्य तक भेजा जाता है पूरे सावन मास वह अपनी पूरी जिम्मेदारी को व्यवस्थित ढंग से अपनी ड्यूटी को निर्वाह करते हैं। ट्रैफिक वॉलिंटियर्स में मुख्य रूप से धर्मेंद्र विश्नोई राजकुमार वाधवा मोनू शर्मा विजय कुमार बंसल भानु पांडे यश तालियांन नवीन शर्मा कपिल मेहता फुरकान अंसारी कमल अग्रवाल प्रिंस अग्रवाल सचिन गर्ग भूषण सुनेजा राकेश खन्ना एवं अन्य सभी ट्रैफिक वॉलिंटियर्स गुरुकुल नारसन से लेकर शांतिकुंज हरिद्वार तक अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं
सिटी न्यूज लाइव 24 साइट www.citynewslive24.com देश और दुनिया के पत्रकारों, विशेषज्ञों और पत्रकारिता के प्रति जनसरोकार रखने वाले नागरिकों का एक सामूहिक आयोजन है। सिटी न्यूज लाइव 24 का मकसद अपने पाठकों को सही सूचना और जानकारी देना है, जिससे कि वे लोकतंत्र की मजबूती में एक सचेत और सक्षम नागरिक की भूमिका निभा सकें।
