मां मनसा देवी के दरबार में पहुंचे सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद, पटका पहनाकर किया गया सम्मान हरिद्वार।
आस्था और श्रद्धा के पावन केंद्र मां मनसा देवी मंदिर में पत्रकारों की प्रबुद्ध संस्था सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने मां मनसा देवी के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता के चरणों की रज को अपने मस्तक से लगाकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भक्तिभाव के साथ दर्शन कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर वंदनीय श्री संतोष दीक्षित जी से उनकी शिष्टाचार भेंट भी हुई। श्री दीक्षित ने स्नेहपूर्वक ठाकुर मनोज मनोजानंद का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। सम्मान प्राप्त करने पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने परम वंदनीय श्री संतोष दीक्षित जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी का आशीर्वाद प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करता है। उन्होंने कामना की कि मां भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में सद्भाव, सेवा और धर्म की भावना निरंतर बढ़ती रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से ओत-प्रोत रहा।
