विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
*एसएसपी नवनीत सिंह ने किया पुलिस चौकी बाजार लक्सर, रायसी व लखनौता का लोकार्पण*
*रुड़की में महिला हेल्प लाइन और साइबर क्राईम सेल को भी मिला अपना स्वतंत्र कार्यालय*
*देहात की जनता को दिया पुलिस कप्तान का तौहफा, नये चौकी भवन का किया गया है निर्माण*
*तीनों चौकियां कानून एवं यातायात व्यवस्था लेकर है महत्वपूर्ण, पुलिस बैठेगी अब स्थाई चौकियों में*
*अपनी समस्या बताने के लिए आम जनता को मिलेगा और बेहतर वातावरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आज विधि विधान से पूजापाठ कर लक्सर क्षेत्रांतर्गत चौकी बाजार, चौकी रायसी व झबरेडा क्षेत्र की चौकी लखनौता के नवनिर्मित चौकियों का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता के साथ पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उक्त चौकियों के लिए अब तक किराए के भवनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
एसएसपी नवनीत सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर का निरीक्षण किया और चौकी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी। सुरक्षा की भावना और विश्वास बढ़ने पर स्थानीय निवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल, समस्त सीओज तथा देहात क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस चौकियों के लोकार्पण के पश्चात श्री नवनीत सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय रुडकी के ऊपरी तल में निर्मित कक्षों को महिला हैल्प लाईन रुडकी एवं साईबर सैल के लिए आवंटित कर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
