रुचि डोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार
हरिद्वार के किशोरी विकास आयाम के द्वारा अंबेडकर बस्ती, वैष्णव बस्ती,सुभाष बस्ती एवं पीठ बाजार बस्ती में स्वरोजगार के अंतर्गत तीन दिवसीय मेंहदी एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
सेवा भारती उत्तराखण्ड
जिला हरिद्वार के किशोरी विकास आयाम के द्वारा अंबेडकर बस्ती, वैष्णव बस्ती,सुभाष बस्ती एवं पीठ बाजार बस्ती में स्वरोजगार के अंतर्गत तीन दिवसीय मेंहदी एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक बहन अंजली , सृष्टि एवं कुमकुम ने सभी बहनों को मेंहदी कला एवं ब्यूटिशियन के बेसिक कोर्स की जानकारी दी। यदि कोई महिला / बालिका स्वरोजगार की दृष्टि से इस प्रशिक्षण को व्यापक रूप से करना चाहते हैं तो सेवा भारती जिला हरिद्वार स्वावलंबन आयाम के द्वारा इस हेतु कार्य किया जाएगा।
4 बस्तियों में प्रशिक्षण शिविर में लगभग 155 बहनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
