भानु पांडे जिला संवाददाता हरिद्वार
जमालपुर कला की लक्की विहार, बसन्त बिहार, उमा विहार, कुसुम एन्कलेव, दुर्गा विहार क्षेत्र की कॉलोनी ने दिया अधीशासी अभियन्ता पेयजल निर्माण निगम, हरिद्वार को क्षेत्र पेयजल की समस्या को लेकर ज्ञापन
राजेश गुप्ता अधीशासी अभियन्ता पेयजल निर्माण निगम, हरिद्वार
महोदय
जमालपुर कला की लक्की विहार, बसन्त बिहार, उमा विहार, कुसुम एन्कलेव, दुर्गा विहार आदि कालोनियो मे दिनाक 12.07.2026 की रात्रि से आज दिनाक 14.07.2026 दोपहर 2.00 बजे तक पानी नही आ रहा है. जमालपुर कला स्थित वाटर टैक से आज सुबह लिक करने सीमित परिवारो के यहा पानी सप्लाई आई थी.
आपके अधीनस्थ जे. ई. ने सुबह सूचित किया था कि हमारा स्टाफ पम्पहाउस पर मोटर बदलने का कार्य कर रहा है. इस समय 2.00 बजे तक कृषणा एन्कलेव स्थित पम्पहाउस के बाहर ताला लगा है, आपका कोई अधिकारी/करमचारी मोके पर नही है.तीन दिन से पीने का पानी न आने से इन कालोनियो के हजारो लोग अत्याधिक परेशान है.
आपसे अनुरोध है कि जमालपुर कला के कृष्णा एन्कलेव स्थित पम्पहाउस से पानी की सप्लाई शीघ्र कराने का कष्ट करे. पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी करने का कष्ट करे.
उत्तरदायी अधिकारियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही भी करने का कष्ट करे.
राजवीरसिह
लक्की विहार, जमालपुर कला
9557568418
