विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक
यातायात पुलिस हरिद्वार
हरेला पर्व के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
-
आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर यातायात पुलिस लाइन, हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु फलदार एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक संदीप सिंह नेगी, यातायात उपनिरीक्षक मोहित रोथाण तथा यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा सभी से पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
