विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब* *कांवड़ मेले के सातवें दिन आज 37 लाख 30 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना* *अब तक 1 करोड़ 80 लाख 55 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना* *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के सातवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 37 लाख 30 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल…
Author: Vijay Kumar Bansal Executive Editor
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस समारोह* सचिव श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार की स्थापना 2 अगस्त 2010 को हुई, आज है २ अगस्त का दिन, आज का दिन है बड़ा महान, आज के दिन एक वृक्ष लगा था, “सीनियर सिटीजन फोरम” है जिसका नाम ।आज हम इसी दिन को मनाने के लिए होटल गार्डेनिया में एकत्रित हुए हैं। श्रीमती सरोज जैन ने संस्थापक सदस्यों श्री सर्वेश गुप्ता, श्री अशोक मानिकतला, श्री एस एस पी सहगल एवं श्री जे डी गोयल जी का परिचय दिया…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, कहा— सेवा ही सच्ची साधना हरिद्वार, 2 अगस्त। कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने अतिथि के रूप में सहभागिता कर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की तथा उन्हें भोजन प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कांवड़ सेवादल सीतापुर के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। सेवा, समर्पण और श्रद्धा…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए* *सेवाभाव के साथ शिवभक्तों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है जिला प्रशासन* *पुष्प वर्षा एवं फूल-मालाओं से किया गया कांवड़ियों का भव्य स्वागत, शिवभक्तों ने जताया आभार* *हरिद्वार 02 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान में भी भागीदार बनें स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी* *शहीद जगदीश वत्स पार्क में पौध वितरण के साथ सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 44 वां कार्यक्रम* हरिद्वार 2 अगस्त। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में पौध वितरण के साथ सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 44 वां कार्यक्रम। देश के…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की नवनिर्मित ज्वालापुर (गुरुद्वारा रोड) शाखा के भव्य उद्घाटन , हरिद्वार ज्वालापुर में मुख्य अतिथि श्री राकेश मल्होत्रा जी की गरिमा मय उपस्थिति के बीच दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर श्री राकेश मल्होत्रा (मुख्य अतिथि) ने कहा”ज्वालापुर की इस नई शाखा का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं देना नहीं, बल्कि स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के वित्तीय सपनों को साकार करना है।दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक हमेशा से अपने ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरा है। हम यहाँ की जनता को…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक हरिद्वार में हुआ कावड़2026 मेला प्रारंभ गुरु पूर्णिमा से मेले का हुआ आगाज ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रैफिक वॉलिंटियर्स में संभाली अपनी ड्यूटी पूरे मेला काल में पूरी शिद्दत से करेंगे अपनी ड्यूटी का पालन सावन कावड़ मेला हरिद्वार 2026 का आगाज गुरु पूर्णिमा से कावड़ मेला हो गया इस मेले में लाखों की संख्या में कावड़ियों के साथ अन्य तीर्थ यात्री भी मां गंगा का स्नान कर गंगाजल लेकर शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भोलेनाथ का स्नान अभिषेक करेंगे भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, ट्रैफिक वॉलिंटियर्स, और हरिद्वार में क्षेत्रीय स्थानीय…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी हरिद्वार, 27 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन पर तमाम अनर्गल आरोप लगाते हुए हत्या की धमकी दी गयी है। वीडियो बाद में हटा दिया…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक इनरव्हील क्लब कनखल द्वारा पद स्थापना एवं मित्रता समारोह का भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल ली ग्रैंड मे किया गया हरिद्वार – इनरव्हील क्लब कनखल द्वारा पद स्थापना एवं मित्रता समारोह का भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल ली ग्रैंड मे किया गया .इस गौरवमयी समारोह मे वर्ष 2026.27 के लिए क्लब की नयी टीम का अधिकारिक रूप से पद स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम मे शहर की गणमान्य मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की . मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू कोचर एवं श्रीमती सुनीता मालिक ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण *कांवड़ मेले में पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती, सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे निगरानी* कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार है। मेले के दौरान पहली बार सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए जाएंगे, जो भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस…