विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *कांवड़ महायात्रा 2026* *उत्तराखण्ड पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की अगुवाई में कांवड़ मेला 2026 की ब्रीफिंग की गई आयोजित* *6000 से ज्यादा जवानों के कंधों पर रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी, 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी रहेगी तैनात* *सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सैक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र* *गढ़वाल व कुमांऊ रेंज से आए फोर्स सहित पीएसी व पैराफोर्सेज की जवान रहे ब्रीफिंग में शामिल* *एसपी सिटी बने कांवड़ मेला के नोडल ऑफिसर, ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी देखेंगे एसपी देहात* *एसपी…
Author: Vijay Kumar Bansal Executive Editor
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित* *अवकाश अवधि में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रखने के लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित किए जाएंगे* *हरिद्वार, 25 जुलाई 2026* जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान प्रतिदिन कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या तथा प्रमुख मार्गों पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनहित एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक *देशभर में होगा अमर शहीद जगदीश वत्स का यशोगान- जितेन्द्र रघुवंशी* *स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की हर प्रकार रक्षा करेगी सरकार- मदन कौशिक* हरिद्वार 25 जुलाई 2026। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) के अनुरोध पर जिला प्रशासन के द्वारा शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जयन्ती देशभक्ति की धारा प्रवाहित करते हुए शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में ऐतिहासिक स्तर पर मनाई गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री मदन कौशिक ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के बाद राष्ट्रगान हुआ, तत्पश्चात मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक 25 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जन्म जयंती। वरिष्ठ पत्रकार भाई बहनों को *जगदीश वत्स सम्मान* से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। अमर शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जन्म जयन्ती 25 जुलाई 2026 को हरिद्वार प्रशासन की ओर से पुल जटवाड़ा स्थित जगदीश वत्स पार्क में एक वृहद स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के भाई बहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अनुरोध पर जिलाधिकारी…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी बोले— इस पहल से सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा, सनातन धर्म को मिलेगी नई मजबूती हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में दिल्ली स्थित वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी महाराज को जगतगुरु की उपाधि से अलंकृत किया गया। इसी अवसर पर अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने वाल्मीकि अखाड़े के गठन की भी घोषणा की।…
डॉ. सुशील बनेंगे हिंदी संवाद का सेतु केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा चुने गए देश भर से आठ विद्वान देहरादून। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वे गैर हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी विद्वानों, शोधार्थियों तथा हिंदी के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। केंद्रीय हिंदी निदेशालय के निदेशक प्रो. हितेंद्र कुमार मिश्र द्वारा जारी पत्र में डॉ. सुशील उपाध्याय के चयन की सूचना दी गई। इस योजना के अंतर्गत देशभर से आठ हिंदी विद्वानों का चयन…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी संदीप गुप्ता ने ललतारो पुल पर जर्जर एवं टेढ़े विद्युत खम्भे को लेकर प्रशासन और UPCL को सौंपा ज्ञापन, दुर्घटना से पूर्व कार्रवाई की मांग हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष एवं जनहितार्थ प्रार्थी एवं समाजसेवी संदीप गुप्ता ने ललतारो पुल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर खड़े अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक रूप से झुके हुए विद्युत खम्भे को लेकर नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार तथा अधिशासी अभियंता, उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) को संयुक्त रूप से एक विस्तृत प्रार्थना-पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक व्यापारियों ने की कांवड़ मेला व्यवस्थाओं पर चर्चा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 23 जुलाई। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने भीमगोडा, भूपतवाला एवं खड़खड़ी इकाई के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर कांवड़ मेले व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने कांवड़ मेले के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डा.विशाल गर्ग को भाजपा के प्रचार एवं साहित्य विभाग का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए डा.विशाल…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने ज्वेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से हरिद्वार में ‘स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन किया; प्रिवेंटिव हैल्थकेयर के बारे में जागरुकता बढ़ाई हरिद्वार, 22 जुलाई, 2026: इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली ने ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के सहयोग से स्वास्थ्य पर चर्चा’ का आयोजन किया। यह एक इंटरेक्टिव हैल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य प्रिवेंटिव हैल्थकेयर, अरली डायग्नोसिस और समय पर इलाज को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के मुख्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सत्र में रोगों…
विजय कुमार बंसल मुख्य संपादक गुरु का सानिध्य किसी कल्पवृक्ष की छत्र छाया से कम नहीं महंत श्यामसुंदर महाराज, हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार बंसल। श्री श्याम वैकुंठ धाम, श्यामपुर में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य गुरु भगवान महंत श्री श्यामसुंदर जी महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पावन कल्पवृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य वैकुंठ धाम की प्रेरणा से निर्मित श्री श्याम वैकुंठ धाम अब इस पावन कल्पवृक्ष की स्थापना से और भी अधिक कल्याणकारी एवं भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का पथप्रदर्शक बनेगा। इस अवसर…